रांची
रांची के सुखदेव नगर से पुलिस ने 5 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को ये कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। गुप्त सूचना मिलने के बाद सुखदेव नगर पुलिस ने डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में अफीम तस्करो को बुंडू टोल प्लाजा और सुखदेव नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। मिली खबर के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि खूंटी से भारी मात्रा में अफीम की खेप को रांची के रास्ते कहीं भेजा जा रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और तस्करों को अरेस्ट कर लिया गया।

ऐसे पकड़े गये तस्कर
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के साथ मिल कर सुखदेव नगर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तस्करो पहले सुखदेव नगर से गिरफ्तार किया गया फिर डोडा लेकर जा रहे गिरोह के अन्य 3 तस्कर को खदेड़ कर बुंडू टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। इनके पास से 7 क्विंटल डोडा के साथ एक कार जब्त की गई है।

कल जब्त हुआ था 2 करोड़ का डोडा
बता दें कि कल 17 मई को खूंटी पुलिस ने 3 तस्करों के साथ 2 करोड़ से अधिक का डोडा जब्त किया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ये कामयाबी हासिल की। खूंटी जिले के मुरहू और अड़की थाना क्षेत्र में छापामारी की गयी। वहीं, पुलिस से मिली जानकारी में कहा गया कि जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गुमपुडू से 2 पिकअप वैन में लदे करीब 2 करोड़ का अवैध डोडा जब्त किया गया है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -